Friday, May 2, 2025
Friday, May 2, 2025
Homeबिहारनाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता गिरफ्तार: नवादा में सौतेली मां पर...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता गिरफ्तार: नवादा में सौतेली मां पर भी केस दर्ज; पीड़िता ने कहा- ‘नहीं की मदद’ – Nawada News



आरोपी पिता के पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता की सौतेली मां के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

.

पिता ने की हैवानियत, सौतेली मां ने नहीं की मदद

घटना 9 अप्रैल की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता 6 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटे थे। पहले दिन रात में उन्होंने छेड़खानी की। 9 अप्रैल को घर में एक कपड़ा जलने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सौतेली मां ने उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने 12 अप्रैल को सौतेली मां की मौजूदगी में दुष्कर्म किया। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन दरवाजे के बाहर बैठी उसकी सौतेली मां ने कोई मदद नहीं की।

पिता ने जान से मारने की धमकी दी, इसलिए डर सहमी घर में रही। घटना के 15 दिन बाद पीड़िता किसी तरह भागकर बगल के घर में पहुंची और मदद मांगी। 27 अप्रैल को ही पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपने पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी पिता गिरफ्तार, मां पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत मिलते ही फौरन पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। वहीं रजौरी थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर 27 अप्रैल को ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस जल्द ही मां को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

रजौरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और मां की गिरफ्तारी भी की जाएगी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular