Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणानारनौल में क्रेडिट कार्ड पर ऑफर देकर ठगे 96 हजार: महेंद्रगढ़...

नारनौल में क्रेडिट कार्ड पर ऑफर देकर ठगे 96 हजार: महेंद्रगढ़ के व्यापारी के साथ हुई ठगी, अवॉर्ड मिलने का नाम ले भेजे लिंक – Narnaul News



हरियाणा के नारनौल में क्रेडिट कार्ड पर अवॉर्ड देने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 96 हजार रुपए का फ्राड कर लिया। इस बारे में पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस को दी गई शिकायत में महेंद्रगढ़ की रेलवे रोड नजदीक कोआपरेटिव बैंक निवासी दीपक गोयल ने बताया कि उसने कोटक महेंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। इसको वह दो साल से यूज कर रहा है। बीते दिनों उसके पास मैसेज आया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर अवॉर्ड मिल रहा है। इसके बाद उसने इस बारे में विस्तार से बताया। थोड़ी देर बाद उसके वॉट्सऐप पर एक मोबाइल नंबर से दो यूआरएल लिंक आए। उनके कहे अनुसार उसने दोनों लिंक को अपडेट कर दिया।

अपडेट करते ही कट गए रुपए

अपडेट करते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 96349 रुपए कट गए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है। इसके बाद उसने अपनी शिकायत आनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। जिसके बाद साइबर थाने में जाकर उसने अपने बयान दिए। बयान लिखने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular