Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeबिहारनालंदा में मुखिया पति तीन दिन से लापता: थोड़ी देर में...

नालंदा में मुखिया पति तीन दिन से लापता: थोड़ी देर में लौट आएंगे कहकर घर से निकले थे, मोबाइल भी हुआ बंद – Nalanda News



नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत गोन्दू विगहा पंचायत के मुखिया पति विंदु यादव 3 दिन से लापता हैं। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

.

मुखिया बेबी देवी ने चिकसौरा थाने में शिकायत की है। बताया कि पति विंदु यादव शुक्रवार की सुबह कहकर घर से निकले थे कि वे थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। मुखिया पति अपनी बाइक से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, पर फोन लगातार बंद मिल रहा है।

परिवार ने पहले खुद से उनकी तलाश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद चिकसौरा थाने में आवेदन देकर पुलिस की मदद मांगी।

मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा

चिकसौरा थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और खोजबीन शुरू कर दी है। विंदु यादव के मोबाइल के लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा। साथ ही उनके संभावित मार्गों और अंतिम बार देखे जाने के स्थान की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही विंदु यादव को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular