Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारनालंदा में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव: शनिवार शाम...

नालंदा में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव: शनिवार शाम से लापता था, मानसिक रूप से बीमार था लड़का – Nalanda News


नालंदा में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिला है। मामला राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड के पतुआना गांव के पास की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंद बेलदरियापर निवासी सुगमर चौहान के बेटे गोलू कुमार (15) के रूप में की गई है।

.

घटना के संबंध में गोलू के दादा ने बताया कि उनका पोता शनिवार शाम 4 बजे घर से निकला था। ये देर शाम तक घर नहीं लौटा, काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका। रविवार को पुलिस से सूचना मिली की रेल ट्रैक पर गोलू का शव पड़ा हुआ है।

परिजन ने बताया कि गोलू मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह घर में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी प्रकार मॉडल अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

शनिवार शाम से लापता किशोर का सव मिला है।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिहार शरीफ रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।

पहचान स्थापित कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई है। फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular