Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरनीमच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: बूथ स्तर पर...

नीमच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: बूथ स्तर पर मजबूती के लिए 41 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त; कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद – Neemuch News



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने संगठन सृजन मिशन की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर में 41 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

.

रविवार को धौलपुर से सांसद और नीमच जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक भजनलाल जाटव ने बताया कि पर्यवेक्षक जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। अभियान का पहला चरण पंचायत स्तर पर चलेगा। हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जहां पार्टी की इकाई नहीं है, वहां बूथ लेवल यूनिट का गठन होगा।

दूसरे चरण में पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष इसकी निगरानी करेंगे। हाईकमान की स्क्रीनिंग कमेटी में जिला अध्यक्षों को भी शामिल किया जाएगा।

जाटव ने कहा कि कांग्रेस का मिशन दलित, वंचित, पिछड़े और महिलाओं को प्राथमिकता देना है। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाना है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक और जिला प्रभारी विजय गहलोत, लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जाटव ने विश्वास जताया कि यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम दिलाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular