Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशनीलम दीदी बोलीं- मजबूत पेड़ की जड़ होते हैं पिता: सख्त...

नीलम दीदी बोलीं- मजबूत पेड़ की जड़ होते हैं पिता: सख्त दिखते हैं, लेकिन उनमें अपार ममता और करुणा होती है – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने रविवार को फादर्स डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

.

मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने कहा कि “मजबूत पेड़ की जड़ होते हैं पिता”। वे वह आधार हैं, जिनकी चुपचाप की गई मेहनत और त्याग के बिना परिवार की नींव टिक नहीं सकती। पिता सिर्फ पालनकर्ता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माणकर्ता भी होते हैं। वे बच्चों के जीवन में प्रेरणा, अनुशासन और आत्मविश्वास भरते हैं।

नीलम दीदी ने आगे कहा कि पिता की डांट में छुपा स्नेह और उनके कठोर निर्णयों में निहित भविष्य की चिंता को हमें समझना चाहिए। वे सख्त दिखते हैं, लेकिन उनके हृदय में बच्चों के लिए अपार ममता और करुणा होती है। ऐसे महान व्यक्तित्व को केवल एक दिन नहीं, हर दिन सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को परमपिता परमात्मा शिव के सच्चे स्वरूप और उनसे जुड़ने की विधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दीदी ने कहा कि जब हम अपने जीवन के संघर्षों का बोझ परमपिता को सौंपते हैं, तो भीतर से हल्कापन और सच्ची शांति का अनुभव होता है।

कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के लिए दीप प्रज्वलन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में संस्था से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों को पगड़ी पहनाकर, ईश्वरीय सौगात एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु भावुक नजर आए।

देखिए तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular