बुरहानपुर के नेपानगर में तीन दिन से चल रहा जल संकट आज समाप्त होने की उम्मीद है। वार्ड नंबर 8 में सीमा पिंगले के मकान के पास शनिवार को मुख्य जल वितरण पाइपलाइन फूट गई थी। इसके बाद से नगर पालिका की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
.
पाइपलाइन दो मकानों से होकर गुजरती है। मकानों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानीपूर्वक खुदाई की जा रही है। पाइपलाइन फूटने से अधिकांश वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नगर पालिका टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी पहुंचा रही है।
बता दें कि, यह प्रमुख पाइपलाइन नेपा मिल की जल वितरण प्रणाली का हिस्सा है। इससे लगातार पानी की आपूर्ति होती है। मरम्मत कार्य के दौरान कुछ वार्डों में पानी की सप्लाई रोकनी पड़ी है। आज मरम्मत कार्य पूरा होने और जल वितरण सामान्य होने की संभावना है।

नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने बताया

पाइपलाइन के पुराने जोड़ों के कारण समस्या हुई है। मरम्मत के लिए नई पेयजल परियोजना की निजी कंपनी से सहयोग लिया जा रहा है। कंपनी वॉल लगाकर पाइपलाइन को दुरुस्त कर रही है।