Homeमध्य प्रदेशनेपानगर में जल संकट का होगा समाधान: तीन दिन से बंद...

नेपानगर में जल संकट का होगा समाधान: तीन दिन से बंद पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, आज शुरू हो सकता है वितरण – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के नेपानगर में तीन दिन से चल रहा जल संकट आज समाप्त होने की उम्मीद है। वार्ड नंबर 8 में सीमा पिंगले के मकान के पास शनिवार को मुख्य जल वितरण पाइपलाइन फूट गई थी। इसके बाद से नगर पालिका की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।

.

पाइपलाइन दो मकानों से होकर गुजरती है। मकानों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानीपूर्वक खुदाई की जा रही है। पाइपलाइन फूटने से अधिकांश वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नगर पालिका टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी पहुंचा रही है।

बता दें कि, यह प्रमुख पाइपलाइन नेपा मिल की जल वितरण प्रणाली का हिस्सा है। इससे लगातार पानी की आपूर्ति होती है। मरम्मत कार्य के दौरान कुछ वार्डों में पानी की सप्लाई रोकनी पड़ी है। आज मरम्मत कार्य पूरा होने और जल वितरण सामान्य होने की संभावना है।

नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने बताया

पाइपलाइन के पुराने जोड़ों के कारण समस्या हुई है। मरम्मत के लिए नई पेयजल परियोजना की निजी कंपनी से सहयोग लिया जा रहा है। कंपनी वॉल लगाकर पाइपलाइन को दुरुस्त कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version