Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारपटना में 14 इंस्पेक्टर का तबादला: बुद्धा कॉलोनी के नए थानेदार...

पटना में 14 इंस्पेक्टर का तबादला: बुद्धा कॉलोनी के नए थानेदार बने विजय कुमार यदुवेंदु, SSP के आदेश पर ट्रांसफर लिस्ट जारी – Patna News


पाटलिपुत्र के थानेदार राजकिशोर कुमार को पुलिस केंद्र बुलाया गया।

पटना SSP अवकाश कुमार ने 14 इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें बुद्धा कॉलोनी, पाटलिपुत्र, मोकामा, बिहटा, आलमगंज, हवाई अड्डा, खगौल, पंडारक के थानेदार शामिल हैं।

.

बुद्धा कॉलोनी के थानेदार सदानंद शाह को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। विजय कुमार यदुवेंदु को बुद्धा कॉलोनी का नया थानेदार बनाया गया है।

पाटलिपुत्र के थानेदार राजकिशोर कुमार को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। कुमार रौशन को पाटलिपुत्र का थानेदार बनाया गया है। इससे पहले खगौल के थानेदार थे। मोकामा थानेदार महेश्वर प्रसाद राय को हटाकर दीघा थाने में कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।

बुद्धा कॉलोनी के पुराने थानेदार सदानंद शाह।

हवाई अड्डा के थानेदार को मिला मोकामा

बिहटा थानेदार राजकुमार पांडेय को हटाकर पुलिस केंद्र पटना बुला लिया गया है। आलमगंज थानेदार राजीव कुमार को हटाकर फुलवारी शरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। संतोष कुमार को हवाई अड्डा के थानेदार से तबादला कर मोकामा का थानेदार बनाया गया है।

शशि कुमार राणा बने बिहटा के थानेदार

राजकुमार सिंह को खगौल का थानेदार बनाया गया है। शशि कुमार राणा को बिहटा का थानेदार बनाया गया है। राहुल कुमार ठाकुर को आलमगंज का थानेदार बनाया गया है।

अमित कुमार का साइबर थाने से तबादला कर के हवाई अड्डा का थानेदार बनाया गया है। पंडारक थानेदार साधना कुमार को हटाकर पुलिस केंद्र बुला लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular