Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणापटौदी में कंपनी से 450 किलो तांबे का तार चोरी: मैनेजर...

पटौदी में कंपनी से 450 किलो तांबे का तार चोरी: मैनेजर बोला- दीपावली की छुट्टी पर गए थे, वापस आए तो गायब मिला – Pataudi News



IMT मानेसर सेक्टर -5 स्थित इसी कंपनी में हुई चोरी।

गुरुग्राम के पटौदी में निजी कंपनी से लाखों रुपए का 450 किलो तांबे का तार चोरी हो गया। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

मामला IMT मानेसर के सेक्टर-5 का है। सीनियर मैनेजर अहमद के मुताबिक कंपनी की दीपावली पर 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक छुट्टी थी, इस दौरान कंपनी में सिर्फ गार्ड मनोज कुमार ड्यूटी पर था।

450 किलो तांबा चोरी

अहमद ने बताया कि वो 6 नवंबर को कंपनी का गेट खुलवाया और बेसमैंट में गया, तो वहां समान के कुछ डिब्बे खाली पडे हुए थे, जिसके बाद कुछ माल लिफ्ट में रखा हुआ था। शक होते ही मैनेजर ने स्टोर कीपर से स्टॉक चेक कराया, तो 450 किलो तांबे के तार गायब मिले।

कई दिन तक की खोजबीन

अहमद ने कहा कि काफी दिन खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका, जिसके चलते अब पुलिस को अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular