Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारपति की हत्या मामले में पत्नी फरार: पुलिस ने की घर...

पति की हत्या मामले में पत्नी फरार: पुलिस ने की घर की कुर्की-जब्ती, ट्रेन में गोली मारकर हुई थी हत्या – Lakhisarai News


लखीसराय के किऊल रेल थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में फरार चल रही पत्नी आरती कुमारी के घर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिसोना गांव में आरती के घर पर कुर्की-जब्ती की गई। पुलिस ने घर के दरवाजे, खिड़कियां और क

.

दरअसल यह मामला 21 जनवरी 2025 का है। गया-हावड़ा एक्सप्रेस में किऊल आउटर सिग्नल के पास धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या की गई थी। शुरू में आरती ने सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या आरती और उसके भाई ने मिलकर करवाई थी।

आरोपी पत्नी के घर की कुर्की-जब्ती करते कर्मी।

बताया गया कि हत्या का कारण पारिवारिक जमीन विवाद था। इस विवाद के चलते धर्मेंद्र साह महिसोना गांव छोड़कर खगड़िया में रह रहे थे। घटना वाले दिन वह लखीसराय कोर्ट आए थे। लौटते समय ट्रेन में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या सुपारी किलर से करवाई गई। खुलासे के बाद से आरती फरार है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल है। रेल थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular