Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशपत्नी-बच्चों पर पर दराते से हमलाकर खुद को मारा ​​​​​​​: खंडवा...

पत्नी-बच्चों पर पर दराते से हमलाकर खुद को मारा ​​​​​​​: खंडवा के राजपुरा गांव में पति ने चरित्र शंका में की वारदात; चारों का इलाज जारी – Khandwa News


खंडवा के धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में रविवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमला कर दिया। इस दौरान उसने खुद पर भी वार कर लिया। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे

.

धनगांव थाने के एसआई निर्मल कन्नौजे ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में आरोपी कालू खतवासे, उसकी पत्नी पार्वतीबाई (40), बेटी नंदनी खतवासे (16) और बेटा शिशुपाल (14) शामिल हैं। सभी के सिर और गले में गंभीर चोट आई हैं।

आरोपी ने

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पत्नी पर चरित्र संदेह के कारण यह वारदात की। उसकी मंशा पत्नी और बच्चों को जान से मारने की थी। इसके बाद रविवार रात को पहले पत्नी पार्वतीबाई पर दराते से हमला किया, इसके बाद बीच बचाव करने आए दोनों बच्चों पर भी हमला कर दिया।

बेटी ने स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद डायल 100 टीम ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 16 वर्षीय बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आज घटनास्थल का मुआयना करेगी।

देखें तस्वीरें

आरोपी पिता ने बीच बचाव करने आए दोनों बच्चों पर भी हमला कर दिया।

आरोपी पिता ने बीच बचाव करने आए दोनों बच्चों पर भी हमला कर दिया।

तीनों पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी दराता मार लिया।

तीनों पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी दराता मार लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular