Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeझारखंडपलामू में बाइक की जिद में युवक ने दी जान: मां...

पलामू में बाइक की जिद में युवक ने दी जान: मां जब खाना देने पहुंची तो फंदे से लटका मिला, प्रेमिका की शादी से भी था परेशान – Palamu News



मेदिनीनगर के पांकी रोड स्थित जीएलए कॉलेज के पास एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान शशिकांत प्रजापति के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय प्रयाग प्रजापति का बेटा था।पांच बहनों में शशिकांत इकलौता भाई अपने घरवालों से बाइक की जिद कर रहा

.

नए बन रहे घर में फंदे से झूला

जानकारी के मुताबिक शशिकांत अपने नए बन रहे घर में अकेला रहता था। परिवार के अन्य सदस्य कचरवा डैम के पास स्थित दूसरे घर में रहते थे। रोजाना की तरह उसकी मां खाना लेकर आई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा। अंदर शशिकांत फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

बहनों की शादी की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर था परिवार

चाचा काशीनाथ प्रजापति ने बताया कि शशिकांत मोटरसाइकिल की जिद कर रहा था। बहनों की शादी के कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसे समझाया गया था कि कुछ समय बाद मोटरसाइकिल खरीद दी जाएगी।

प्रेम संबंध की भी बात आई सामने

सूत्रों के अनुसार उसका एक युवती से प्रेम संबंध था। हाल ही में उस युवती की शादी हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। दोस्तों से आत्महत्या की बात भी करता था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular