Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeझारखंडपहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में प्रदर्शन: भाजपा कार्यकर्ताओं...

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में प्रदर्शन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, आतंकवाद का पुतला फूंका – Jamshedpur (East Singhbhum) News



महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

.

कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। जुबिली पार्क गोलचक्कर पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत

भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पहलगाम में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत है। उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की अस्मिता और संप्रभुता पर सीधी चुनौती है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश इस कायरतापूर्ण हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular