Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपिता-पुत्र की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार: फिरोजाबाद में ईंट से...

पिता-पुत्र की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार: फिरोजाबाद में ईंट से की थी हत्या, 4 आरोपी पहले से जेल में बंद – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिता-पुत्र की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हुब्बलाल उर्फ कमल सिंह पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नगला सिंघी पुलिस ने आरोपी को 29 मई को निहाल सिंह डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त आधी ईंट बरामद की गई। यह वही ईंट है जिससे अरविंद और नितिन यादव की हत्या की गई थी।

इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह घटना 25 मई को ग्राम टीकरी में हुई थी। आरोपी हुब्बलाल टीकरी गांव का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। अब उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular