Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत में गर्मी से बेहाल जानवर, VIDEO: टाइगर रिजर्व में बाघिन...

पीलीभीत में गर्मी से बेहाल जानवर, VIDEO: टाइगर रिजर्व में बाघिन ने तालाब में नहाकर ली राहत, पर्यटकों को भाया नजारा – Pilibhit News


पीलीभीत1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी से परेशान पानी में नहाने पहुंची बाघिन।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अप्रैल के अंत में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। तराई क्षेत्र में अधिक नमी के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। इस मौसम में वन्यजीवों ने प्राकृतिक संसाधनों का रुख किया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है।

वीडियो में एक बाघिन रिजर्व के तालाब में नहाती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां वन्यजीवों का दीदार करने आते हैं। रिजर्व में बाघों की मौजूदगी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है। मनुष्य जहां एयर कंडीशनर जैसे आधुनिक उपकरणों से गर्मी से बचाव करते हैं।

तालाब में नहाते हुए बाघिन का वीडियो आया सामने।

तालाब में नहाते हुए बाघिन का वीडियो आया सामने।

वहीं वन्यजीव प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। रिजर्व में पर्यटकों को अक्सर रोचक दृश्य देखने को मिलते हैं। कभी बाघ शिकार करता नजर आता है। कभी आराम फरमाता दिखता है। यहां नाचते हुए भालू और मोर के नृत्य जैसे अनूठे नजारे भी देखने को मिलते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular