Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशपुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव, दो गिरफ्तार: 5-7...

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव, दो गिरफ्तार: 5-7 लोगों ने की मारपीट, युवक के सिर पर किए कई वार; एक बाइक फूंकी – Satna News



सतना के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर कस्बे में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला हुआ। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात दो को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है।

.

पीड़ित शिवांक तिवारी बाजार से अपने गांव कलबलिया जा रहा था। हायर सेकेंडरी स्कूल चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास सलाम खान, अमन खान, रेहान खान, अमीन खान और बिट्टन खान समेत 5-7 लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने शिवांक के सिर पर पीछे से कई वार किए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ और एक बाइक जला दी गई।

चना मिलते ही एएसपी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे घायल शिवांक को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी रोहित राठौर मौके पर पहुंचे। धारकुंडी, जैतवारा और कोटर थानों की पुलिस को भी बुलाया गया।

पुलिस ने छापेमारी कर दो को पकड़ा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हत्या की कोशिश और बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात छापेमारी में दो आरोपी फरीद और बबलू उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के कारणों की भी जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular