Friday, May 30, 2025
Friday, May 30, 2025
Homeबिहारपुलिस कस्टडी से वाहन चोर मुखिया पति को छुड़ाया: समर्थकों ने...

पुलिस कस्टडी से वाहन चोर मुखिया पति को छुड़ाया: समर्थकों ने पुलिस टीम पर किया हमला, गाड़ी को तोड़ा; 8 लोग हिरासत में – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार गांव से एक वाहन चोर की गिरफ्तारी के दौरान मंगलवार रात 8 बजे पुलिस टीम पर हमला हुआ। आरोपी सिसवा खरार पंचायत की मुखिया नेहा प्रकाश का पति विजय साह है।

.

पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

पुलिस टीम जब विजय साह को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी, तब मननपुर बाजार के पास उसके समर्थकों ने टीम को घेर लिया। हमलावरों ने बल का प्रयोग कर विजय को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अनुसार, टीम विजय साह के घर छापेमारी करने गई थी। विजय पर कल्याणपुर और गोपालगंज थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीन डीएसपी के नेतृत्व में रात 10 बजे विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी ने रात में 3 बजे छापेमारी कर चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला और आरोपी को छुड़ाना अपराध है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुखिया पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular