Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशपुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा रेप का आरोपी: पति के...

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा रेप का आरोपी: पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर 9 महीने तक करता रहा दुष्कर्म – Mauganj News



मऊगंज जिले की हनुमना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुनपुर पैकान निवासी सोनू सिंह उर्फ नीलेश कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है।

.

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ट्रक ड्राइवर हैं और अकसर बाहर रहते हैं। आरोपी सोनू सिंह उनके घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील प्रस्ताव दिया।

10 अगस्त 2024 को रात करीब 10 बजे जब पीड़िता अकेली थी, आरोपी ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके बच्चों को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। आखिरी बार 6 मई को उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

24 मई को पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई। 29 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।आरोपी खेती-किसानी करता है और ट्रैक्टर चलाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular