मऊगंज जिले की हनुमना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुनपुर पैकान निवासी सोनू सिंह उर्फ नीलेश कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है।
.
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ट्रक ड्राइवर हैं और अकसर बाहर रहते हैं। आरोपी सोनू सिंह उनके घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील प्रस्ताव दिया।
10 अगस्त 2024 को रात करीब 10 बजे जब पीड़िता अकेली थी, आरोपी ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके बच्चों को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। आखिरी बार 6 मई को उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
24 मई को पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई। 29 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।आरोपी खेती-किसानी करता है और ट्रैक्टर चलाता है।