हरि नारायण यादव | उदितपुर(फरेंदा), महराजगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्कूटी।
महराजगंज के शुक्रवार को पेशियां चौराहे पर स्कूटी और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान कवलदह निवासी गोलू यादव (22) के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ लक्ष्मीपुर चौराहे जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवा दिया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार रॉय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।