Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 45.1°C: आज भी...

प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 45.1°C: आज भी तपेगा दिन, पारा 46°C के पार जा सकता है, 13 जून से राहत मिलने की उम्मीद – Agra News


धूप से बचने के लिए कैप लगाकर आगरा किला में एंट्री करते टूरिस्ट।

आगरा में गर्मी का प्रकोप जारी है। 9 जून की अपेक्षा 10 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, इसके बावजूद आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 10 जून को यहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि प्रदेश

.

यूपी के प्रमुख शहरों में तापमन की स्थिति

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
झांसी45.2 डिग्री सेल्सियस30.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा45.1 डिग्री सेल्सियस28.5 डिग्री सेल्सियस
कानपुर42.9 डिग्री सेल्सियस28.2 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ42.7 डिग्री सेल्सियस30.6 डिग्री सेल्सियस
मेरठ41.9 डिग्री सेल्सियस25.9 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी41.6 डिग्री सेल्सियस30.8 डिग्री सेल्सियस

धूप से बचने के लिए आगरा किला की टिकट विंडो लाइन में लगा पर्यटक।

2019 में 10 जून को पारा 46 डिग्री पार गया था

वर्ष 2016 से 2025 के बीच 10 जून को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2019 में रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार यानि 10 जून 2025 को इस समयावधि में तीसरी बार सबसे अधिक गर्मी रही। मंगलवार को 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पिछले एक दशक में 10 जून को दूसरी बार सबसे अधिक गर्मी रही थी। इस डेट को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस था।

पिछले 10 सालों में 10 जून को तापमान की स्थिति

वर्ष

अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
202545.1 डिग्री सेल्सियस28.5 डिग्री सेल्सियस
202443.5 डिग्री सेल्सियस27.5 डिग्री सेल्सियस
202343.8 डिग्री सेल्सियस26.0 डिग्री सेल्सियस
202244.2 डिग्री सेल्सियस29.1 डिग्री सेल्सियस
202137.3 डिग्री सेल्सियस29.7 डिग्री सेल्सियस
202042.8 डिग्री सेल्सियस28.9 डिग्री सेल्सियस
201946.6 डिग्री सेल्सियस28.0 डिग्री सेल्सियस
201838.6 डिग्री सेल्सियस25.5 डिग्री सेल्सियस
201740.6 डिग्री सेल्सियस26.1 डिग्री सेल्सियस
201646.3 डिग्री सेल्सियस28.5 डिग्री सेल्सियस
धूप से बचने के लिए सूरसदन चौराहा पर लगाई गई ग्रीन नेट।

धूप से बचने के लिए सूरसदन चौराहा पर लगाई गई ग्रीन नेट।

9 जून को था इस महीने का सबसे गर्म दिन

आगरा में जून महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव रहा है। 1 जून को अधिकतम तापमान जहां 39.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 10 जून को यह 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि इस महीने सबसे अधिक गर्म दिन 9 जून को रहा। इस डेट को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

देखें इस महीने तापमान की स्थिति

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
9 जून45.9 डिग्री सेल्सियस29.3 डिग्री सेल्सियस
8 जून44.8 डिग्री सेल्सियस28.4 डिग्री सेल्सियस
7 जून43.0 डिग्री सेल्सियस26.7 डिग्री सेल्सियस
6 जून39.4 डिग्री सेल्सियस24.9 डिग्री सेल्सियस
5 जून38.6 डिग्री सेल्सियस24.6 डिग्री सेल्सियस
4 जून36.2 डिग्री सेल्सियस23.3 डिग्री सेल्सियस
3 जून34.2 डिग्री सेल्सियस26.2 डिग्री सेल्सियस
2 जून्37.6 डिग्री सेल्सियस24.2 डिग्री सेल्सियस
1 जून39.4 डिग्री सेल्सियस

22.1 डिग्री सेल्सियस

पूर्वानुमान: 13 जून से पलटेगा मौसम

13 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 जून को आंधी और बारिश आएगी। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट किया है। 15-16 जून को बादल छाये रहेंगे। आंधी और बारिश भी आ सकती है। इस बीच तापमान में लगातार गिरावट होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

तेज धूप के चलते मंगलवार को सड़कों पर आवागमन कुछ कम रहा।

तेज धूप के चलते मंगलवार को सड़कों पर आवागमन कुछ कम रहा।

ये रह सकती है तापमान की स्थिति

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
11 जून46 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
12 जून45 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
13 जून43 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
14 जून42 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
15 जून42 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
16 जून42 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular