Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबफतेहगढ़ साहिब में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: भाभी से छेड़छाड़...

फतेहगढ़ साहिब में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: भाभी से छेड़छाड़ का विरोध, आरोपी से मंगवाई थी माफी, बदले में गर्दन काटी – Khanna News



पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।

फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान जगत राम निवासी सुरजीत नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई। आरोपी से वारदात में प्रयोग तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया गया। बत

.

भाभी से छेड़छाड़ का विरोध किया

डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह संधू ने बताया कि हत्यारोपी जगत राम का मृतक हरदीप सिंह के घर आना जाना था। कुछ समय पहले हरदीप सिंह के भाई की शादी हुई थी। जगत राम ने हरदीप की भाभी से छेड़छाड़ की थी।

जिसका विरोध पूरे परिवार ने किया था। जगत राम से माफी मंगवाई गई थी और उसका घर आना बंद कर दिया था। इसके बाद जगत राम बदले की भावना से इस परिवार को देख रहा था। बदला लेने की नीयत से जगत राम ने तेजधार हथियार से हरदीप सिंह की गर्दन काट दी थी।

तकनीकी साधनों से जांच

डीएसपी संधू ने बताया कि वारदात के बाद एसएसपी रवजोत ग्रेवाल के निर्देशों पर मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ सरहिंद ने संयुक्त तौर पर काम किया। घटनास्थल से मोबाइल डंप उठाए गए। सीसीटीवी फुटेज देखी गईं। हरदीप की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं। इसके बाद जगत राम को गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular