Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाफतेहाबाद में प्रेम विवाह से नाराज होकर चलाई गोली: एक महिला...

फतेहाबाद में प्रेम विवाह से नाराज होकर चलाई गोली: एक महिला सहित दो घायल, कुलां के पास पकड़े गए 3 हमलावर – Fatehabad (Haryana) News



गांव भिरडाना पहुंच कर जांच करते हुए सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।

फतेहाबाद जिले के गांव भिरडाना में प्रेम विवाह से नाराज होकर तीन बदमाशों ने शनिवार रात करीब 9 बजे एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इससे प्रेम विवाह करने वाले युवक की मां और भांजे सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।

.

जानकारी देते हुए गोलीबारी में घायल हुई महिला कलावती की सास अंगूरी ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उसके पोते संजय ने गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को भगाकर शादी कर ली थी। इसी बात की व्यक्ति व उसके रिश्तेदार रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश के कारण उस व्यक्ति के रिश्तेदार लुक्का ने अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर आकर संजय की मां कलावती और संजय के भांजे 17 वर्षीय राकेश पर गोली चला दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सदर थाना व सीआईए टीम मौके पर पहुंची

मामले की सूचना पाकर तत्काल सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और सीआईए प्रभारी यादवेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली गई। इसके बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई। कुलां क्षेत्र में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular