Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप: इंस्टाग्राम पर की...

फरीदाबाद में झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, रांची ले गया था आरोपी, दिल्ली से पकड़ा – Faridabad News



हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार के बक्सर जिले के गांव कझरवा का रहने वाला आरोपी मोहित इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था।

.

पुलिस को देख बस अड्डे से फरार

पुलिस के अनुसार जनवरी में आरोपी 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी लड़की को रांची ले गया था। बाद में पुलिस को देखकर आनंद विहार बस अड्डे से फरार हो गया, जहां से पीड़िता को बरामद किया गया।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी को गांव कुरेशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular