Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर फटा: चाय बनाते समय हादसा, 5 लोग...

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर फटा: चाय बनाते समय हादसा, 5 लोग झुलसे; 3 की हालत गंभीर – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के टाडा वहरामपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना चाय बनाते समय हुई, जब अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर धू-धू कर जलने लगा।

लाखों रुपए का नुकसान इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोग आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भयानक थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

तीन लोगों की हालत गंभीर सभी घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular