Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeझारखंडफुसरो-जैनामोड़ सड़क का हाल-बेहाल: खाने तक पहुंचने लगी है छाई, धूल...

फुसरो-जैनामोड़ सड़क का हाल-बेहाल: खाने तक पहुंचने लगी है छाई, धूल उड़ाते चल रहे ट्रक, प्रशासन सुस्त – Bokaro News



फुसरो-जैनामोड़ सड़क का हाल-बेहाल

बोकारो थर्मल पावर प्लांट का छाई हिरक रोड होते हुए फुसरो-जैनामोड़ मार्ग से नई बनने वाले एनएच तक पहुंचाई जा रही है। उक्त छाई ट्रांसपोर्टिंग में नियमों की अवहेलना करने, ओवर लोड ट्रांसपोर्टिग करने, फटा तिरपाल इस्तेमाल करने के कारण छाई कण व बड़ा बड़ा ढेर

.

श्वांस लेने में हो रही है परेशानी

तांतरी निवासी शिवनंदन मिश्रा, रतन वर्मा, पिछरी निवासी ब्रजेश मिश्रा, विष्णु साव, बालदेव साव, पवन मिश्रा, जीतेंद्र मिश्रा उर्फ महरु, ओंकार मिश्रा, मदन पाल सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि छाई प्रदूषण ने लोगों को स्वांस लेने में परेशानी होने लगी है। शरीर तथा आंख खुजलाता है। आंखों में जलन भी होता है। यहां इस मार्ग से पिछले कुछ माह से छाई ट्रांसपोर्टिंग हो रही है। इस कारण क्षेत्र में अस्थमा दमा बिमारी सहित चर्म रोग व हृदय रोग बढ़ा है। यहां सड़क किनारे के लगभग सभी घरों में कुछ न कुछ बिमारी हो रही है।

छाई की वजह से लोग हो रहे बीमार

इस मार्ग में रहने वाले लोग किसी न किसी बिमारी के शिकार हो रहे हैं। जबकि पहले इस मार्ग को सबसे बेहतर मार्ग माना जाता था। यहां तक की कुआं, तालाब के पानी में भी छाई जम रहा है। घर के बरामदा व घर के कमरों के अतिरिक्त खाना व बर्तनों में छाई डस्ट जम रहा है। यहां तक की बक्सा व अलमीरा तक छाई का प्रकोप पहुंचने लगा है। हाइवा से गिरे छाई पर जब तेज रफ्तार कोई वाहन गुजरती है तो छाई का बवंडर उठ खड़ा होता है।

इस तरह बढ़ रहा है बेरमो-गोमिया क्षेत्र में अस्थमा

वर्ष 2021 में 629

वर्ष 2022 में 662

वर्ष 2023 में 717

वर्ष 2024 में 462

(अब तक का आंकडा)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular