Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeफेक न्यूजफेक न्यूज एक्सपोज: जम्मू कश्मीर के नाम से केबल ब्रिज का...

फेक न्यूज एक्सपोज: जम्मू कश्मीर के नाम से केबल ब्रिज का VIDEO वायरल; जानिए सच्चाई


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर नेशनल हाईवे NH 44 के नाम से केबल ब्रिज का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह केबल ब्रिज जम्मू कश्मीर के नेशनल हाईवे NH 44 का है। इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया।

  • एक्सप्लोर भारत नाम के वेरिफाइड X हैंडल से यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा है- जम्मू कश्मीर NH 44, जय हिंद। एक्सप्लोर भारत के शेयर किए गए वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन यानी 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 2 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। (अर्काइव)

  • प्रियंका पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा- जम्मू-कश्मीर में प्रगति देखें NH 44, अखण्ड भारत। (अर्काइव)

  • इसी दावे और कैप्शन के साथ एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी ये वीडियो शेयर किया। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें केबल ब्रिज का एक अन्य वीडियो चीन के न्यूज प्लेटफॉर्म CGTN नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।

चैनल के मुताबिक, बीपांजियांग ब्रिज यह केबल ब्रिज चीन के हुनान प्रांत में स्थित है। यह ब्रिज जमीन से 1100 फीट से ज्यादा ऊंचा और 3800 फीट से ज्यादा लंबा है। यह दो पहाड़ी सुरंगों को जोड़ता है। इस ब्रिज के एक तरफ चाडोंग टाउन है और दूसरी तरह जिशोउ शहर है।

बीपांजियांग ब्रिज को बनाने का कार्य 2007 में शुरू हुआ था और 2011 में यह बन कर तैयार हो गया। वहीं, लोगों के लिए यह 2012 में खोला गया था। इस ब्रिज का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे ब्रिज के रूप में शामिल किया जा चुका है। पड़ताल के दौरान हमें इस ब्रिज से जुड़ी कई इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स भी मिली। खबर का लिंक…

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह ब्रिज जम्मू कश्मीर नहीं बल्कि चीन में स्थित है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें- 9201776050



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular