Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरबकरीद पर देवास में मांगी अमन-शांति की दुआएं: सीनियर और जूनियर...

बकरीद पर देवास में मांगी अमन-शांति की दुआएं: सीनियर और जूनियर मस्जिदों में उमड़े समाजजन; एक-दूसरे को दी मुबारकबाद – Dewas News


देवास में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की सीनियर और जूनियर मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

.

सुबह से ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में त्योहार का उत्साह देखा गया। इस दौरान खासकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने देश की शांति के लिए दुआएं मांगी। त्योहार की तैयारियां एक दिन पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। बकरीद का त्योहार मुस्लिम समाज दो दिनों तक मनाता है।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया है। ईद के बाद शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने काजी नोमान अहमद अशरफी का स्वागत किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular