Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeमध्य प्रदेशबड़वानी में सैटेलाइट से माप और जुर्माने के खिलाफ विरोध: क्रेशर...

बड़वानी में सैटेलाइट से माप और जुर्माने के खिलाफ विरोध: क्रेशर संचालकों की हड़ताल से 40 क्रेशर बंद, शहर में रुकी गिट्टी सप्लाई – Barwani News


बड़वानी जिले में सभी क्रेशर प्लांट बंद हैं। मध्य प्रदेश क्रेशर संगठन की हड़ताल आज बुधवार को चौथे दिन भी जारी है। जिले की करीब 40 क्रेशर खदानों से गिट्टी की बिक्री रोक दी गई है।

.

संगठन के अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने बताया कि सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियमों से संचालकों को परेशानी हो रही है। हनुमान मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से काम बंद करने का फैसला लिया गया है।

क्रेशर बंद होने से जिले में निर्माण कार्य बंद

क्रेशर संगठन की हड़ताल से ग्राम पंचायत और अन्य सरकारी कार्य भी प्रभावित हुए हैं। मानसून के करीब आने से निर्माण कार्यों के समय पर पूरा न होने की आशंका है।

जिलाध्यक्ष ने संगठन की पांच प्रमुख मांगें बताईं। इनमें गुजरात की तरह रॉयल्टी की सीमा को अनलिमिटेड करना शामिल है। उन्होंने कहा कि 25 सालों से चल रही खदानों को पहले जंजीर से नापा गया था। अब सैटेलाइट से नाप कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

क्रेशर संचालकों ने आरोप लगाया है कि सरकार को तरह-तरह के नियमों से हमें नुकसान होगा।

संचालकों का कहना है कि सरकार एक तरफ रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर भारी पेनल्टी से खदान पट्टेदार स्वयं बेरोजगार होने की हालत में हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular