Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में आंबेडकर प्रतिमा के हाथ का प्लास्टर टूटा: लोगों ने...

बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा के हाथ का प्लास्टर टूटा: लोगों ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप, पुलिस के समझाने पर माने, मरम्मत होगी – Badaun News


बदायूं6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के हजरतपुर में एक पार्क में लगी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ पर लगा सीमेंट टूट गया। शुरुआत में इलाकाई लोगों ने शरारती तत्वों द्वारा यह हरकत करने की बात कहते हुए हंगामा किया। जबकि पुलिस पहुंची तो समझाने पर लोग मान गए। वहीं प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन भी पुलिस ने दिया।

दरअसल, हजरतपुर में बने पार्क में शाम को लोग पहुंचे तो वहां डॉ . आंबेडकर के हाथ के निचले हिस्से का प्लास्टर छूटा हुआ था। गांव वालों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है। मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

जबकि इसके बाद यह कहा गया कि प्रतिमा पुरानी होने के कारण उसके हाथ पर कलाई के पास का सीमेंट छूट गया था। शरारती तत्व की हरकत नहीं है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को समझा दिया गया है और लोग मान भी गए हैं। प्रतिमा काफी पुरानी है, इसलिए प्लास्टर छूट गया था। उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। बाकी प्रतिमा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular