राजगढ़ जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न गांवों में जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की पहल
.
जीरापुर जनपद के रामगंज, लखोनी, झरनी, भगोरा, बरखेड़ी उमठ, बांसखेड़ी, सूरजपुरा, खेजड़िया और सिरपोई सहित कई गांवों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाबों, परकोलेशन टैंकों, कुओं और बावड़ियों की सफाई की गई। साथ ही उनकी गहराई बढ़ाने और मरम्मत का काम भी किया गया।
वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सकेगा अभियान का मुख्य उद्देश्य बरसात से पहले जल संरचनाओं को दुरुस्त करना है। इससे वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सकेगा। कलेक्टर डॉ. मिश्रा खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन पर्यावरण संतुलन के साथ जल संकट को भी दूर करेगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान से जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रशासन और जनता की इस साझा पहल से भविष्य में जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
देखिए अभियान के दौरान ली गई तस्वीरें…





