Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारबांका में बारिश में बाइक फिसली, 3 लोग घायल: अस्पताल में...

बांका में बारिश में बाइक फिसली, 3 लोग घायल: अस्पताल में भर्ती, शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा – Banka News



बारिश में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

बांका के धाबाबाड़ी में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। कैथातूर निवासी मुन्ना हांसदा, सोनाली टुडू और शिवानी हेंब्रम पोखरिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

.

वे बुधवार को बाइक से घर लौट रहे थे। धाबाबाड़ी के पास बारिश के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर अमीश कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार मुन्ना हांसदा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दोनों महिलाओं को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular