Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबांदा में गैर-इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार: सिमौनी सब्जी मंडी से...

बांदा में गैर-इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार: सिमौनी सब्जी मंडी से पकड़ा, घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद – Banda News


शिवम तिवारी | बांदा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा में गैर-इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया गया।

बांदा के थाना बबेरू पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिमौनी सब्जी मंडी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।

घटना 6 अप्रैल 2025 की है। बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने रहीम बक्श (करीम के पुत्र) पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहीम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर बबेरू थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 8 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular