शिवम तिवारी | बांदा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बांदा में गैर-इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया गया।
बांदा के थाना बबेरू पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिमौनी सब्जी मंडी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।
घटना 6 अप्रैल 2025 की है। बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने रहीम बक्श (करीम के पुत्र) पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहीम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर बबेरू थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 8 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।