Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeराज्य-शहरबाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर: मऊगंज में...

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर: मऊगंज में ससुराल से लौटते समय कन्हैया बंधा के पास हादसा – Mauganj News


मऊगंज थाना क्षेत्र के कन्हैया बंधा के पास एक बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है। घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे की है।

.

लौर थाना क्षेत्र के छपरा डिहार गांव के बृजलाल आदिवासी अपनी पत्नी मुन्नी के साथ मऊगंज के पटेहरा गांव स्थित ससुराल गए थे। वापसी के दौरान कन्हैया बंधा के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दंपती बाइक से गिर गए।

हादसे में मुन्नी आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। बृजलाल को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को मऊगंज के सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि रात होने के कारण शव को मर्चुरी में रखा गया है। 14 अप्रैल की सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular