पटना में युवक सोनू कुमार (26) के जांध में गोली लगी है। घटना फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के सम्मसपुर मोहल्ले की है। नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने घायल को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया
.
घटना, बाइक चोरी के विवाद में हुई है। दरअसल, प्रमोद के घर में एक महिला किराए के कमरे में रहती है। वो पटना सिटी में किन्नरों के साथ काम करती है। महिला के मोबाइल पर एक बाइक की फाटो आई, जिसे बेचने की जानकारी मिली। महिला, उस बाइक को पहचान गई, क्योंकि पटना सिटी निवासी उनकी दोस्त की बाइक हाल ही में चोरी हुई थी। उन्होंने अपने दोस्त को बाइक की जानकारी देते हुए 500 रुपए की डिमांड की। इसके बाद, बुधवार की सुबह सोनू कुमार और उसके साथी महिला के घर पहुंचे और उससे उनकी बाइक की मांग करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान सोनू कुमार को गोली लग गई।
फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं : पुलिस
हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई और इसकी वजह क्या थी। नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।