पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी हुई है। एक लाइट डेकोरेटर गोली लगने से घायल हो गया। कुंदन कुमार के हाथ में गोली लगी है।
.
घायल कुंदन ने बताया कि वह शादी में लाइट की सजावट का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान एक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें गोली उनके हाथ में लग गई। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति मोनू यादव को भी कान के पास झटका लगा है।
विवाद का कारण साफ नहीं
मौके पर मौजूद विमलेश कुमार के अनुसार, विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। रात होने के कारण गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी। घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडारक ले जाया गया। वहां से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में भर्ती घायल।
पुलिस के पहुंचने से पहले घायल रेफर
घायल के पिता शंकर महतो ने आरोप लगाया कि पंडारक थाने को सूचना देने के बावजूद पुलिस न तो पंडारक पहुंची और न ही बाढ़ अस्पताल। परिजनों को खुद ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
थाना अध्यक्ष साधना कुमारी का कहना है कि पुलिस पीएचसी पंडारक पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल को बाढ़ रेफर किया जा चुका था। पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है।