Homeबिहारबाढ़ में शादी समारोह में फायरिंग: लाइट डेकोरेटर के हाथ में...

बाढ़ में शादी समारोह में फायरिंग: लाइट डेकोरेटर के हाथ में लगी गोली, दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद – Patna News


पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी हुई है। एक लाइट डेकोरेटर गोली लगने से घायल हो गया। कुंदन कुमार के हाथ में गोली लगी है।

.

घायल कुंदन ने बताया कि वह शादी में लाइट की सजावट का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान एक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें गोली उनके हाथ में लग गई। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति मोनू यादव को भी कान के पास झटका लगा है।

विवाद का कारण साफ नहीं

मौके पर मौजूद विमलेश कुमार के अनुसार, विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। रात होने के कारण गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी। घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडारक ले जाया गया। वहां से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल।

पुलिस के पहुंचने से पहले घायल रेफर

घायल के पिता शंकर महतो ने आरोप लगाया कि पंडारक थाने को सूचना देने के बावजूद पुलिस न तो पंडारक पहुंची और न ही बाढ़ अस्पताल। परिजनों को खुद ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

थाना अध्यक्ष साधना कुमारी का कहना है कि पुलिस पीएचसी पंडारक पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल को बाढ़ रेफर किया जा चुका था। पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version