Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारबिहटा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे CM, फैक्ट्री का किया निरीक्षण: कपड़ा, बैग...

बिहटा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे CM, फैक्ट्री का किया निरीक्षण: कपड़ा, बैग और कोल्ड स्टोरेज देखकर जताई खुशी, इलाके में 3,700 करोड रुपए का हुआ है निवेश – Bihta News


राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। उनके साथ मंत्री संजय झा और अधिकारी मौजूद थे।

.

CM ने सबसे पहले आर.के. शर्ट्स फैक्ट्री का दौरा किया। यहां काम कर रहीं महिला कर्मचारियों की काम के क्वालिटी देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वो DV रंजन गियर्स एंड स्पोर्ट्स बैग फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री के मालिक डॉ. राजीव रंजन ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करते हुए CM ने जाना कि यहां से फल और सब्जियां पैक होकर देश-विदेश में भेजी जाती हैं। इससे बिहार के किसानों को लाभ मिल रहा है।

अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री।

मुंबई, दिल्ली और दुबई तक बैग की सप्लाई

इधर बैग फैक्ट्री के मालिक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि बिहार सरकार की प्लग एंड प्ले योजना के तहत बिआडा जमीन और फैक्ट्री उपलब्ध कराती है। उनकी फैक्ट्री से मुंबई, दिल्ली और दुबई तक बैग की सप्लाई होती है। फैक्ट्री में आसपास के गांवों से 550 महिलाएं रोजगार पा रही हैं।

पिछले 4-5 महीनों में बिहार में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी देखकर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया।

फैक्ट्री में महिलाओं के हुनर को देखते CM।

फैक्ट्री में महिलाओं के हुनर को देखते CM।

हजारों लोगों को मिल रहा है राेजगार

बता दे कि बिहार सरकार के बियाढा ने बिहार प्रखंड के सिकंदरपुर में लगभग 600 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया था। इसमें अभी फिलहाल सात महत्वपूर्ण फैक्ट्रियां हैं, जिसमें ब्रिटानिया अभी सुचारू रूप से चल रही है, जिसका उद्घाटन खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इसमें कुल 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से मजदूर काम करते हैं।

CM को तैयार हुए शर्ट और टी-शर्ट की जानकारी देते फ्रैक्ट्री के मालिक।

CM को तैयार हुए शर्ट और टी-शर्ट की जानकारी देते फ्रैक्ट्री के मालिक।

इसके अलावा मदर इंडिया दूध उत्पादक फैक्ट्री का बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने शिलान्यास कर दिया है। इसके अलावा बैग फैक्ट्री हो या कपड़ा फैक्ट्री हो इसका भी उद्घाटन हो चुका है और इसमें भी लगभग 1500 लोगों रोजगार दिया जा रहा है।

31,000 करोड रुपए का हुआ है निवेश

बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 3,700 करोड रुपए का निवेश किया गया है। आने वाले दिनों में बिहटा में रोजगार के अवसर बढ़ने जा रहे हैं। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में प्रमोद नमकीन के अलावा कई उन फैक्ट्रियां भी शामिल है जो आने वाले 2 से 3 सालों में चालू होने की संभावना है। इसी के बगल में NIT कॉलेज भी है, जिसका भी अब जल्द उद्घाटन विधिवत रूप से होने जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular