Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर के CMHO का हरदा ट्रांसफर: डॉ. टोके बने नए सिविल...

बुरहानपुर के CMHO का हरदा ट्रांसफर: डॉ. टोके बने नए सिविल सर्जन; डॉ. मोजेश को शाहपुर CHC का मिला प्रभार – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में स्वास्थ्य अधिकारियों के फेरबदल।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शनिवार रात को अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुरहानपुर के प्रभारी सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसौदिया का तबादला हरदा किया गया है। डॉ. सिसौदिया शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और पिछले दो सालों से बुरहानपुर में कार्यरत थे।

.

जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार मोजेश को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. दर्पण टोके को जिला अस्पताल बुरहानपुर का प्रभारी सिविल सर्जन और मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सीएमएचओ का पद अब भी खाली बुरहानपुर में सीएमएचओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। डॉ. सिसौदिया के तबादले के बाद भी इस पद पर किसी नई नियुक्ति का आदेश जारी नहीं किया गया है। डॉ. सिसौदिया का तबादला उनके गृह जिले हरदा में किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular