Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणाबेरी पालिका चुनाव के लिए एक ने किया नामांकन: वार्ड 8...

बेरी पालिका चुनाव के लिए एक ने किया नामांकन: वार्ड 8 के लिए पार्षद पद के लिए हुआ आवेदन, 17 तक होंगे नामांकन – Jhajjar News



हरियाणा के झज्जर की बेरी नगर पालिका में भी दो मार्च को चुनाव होंगे। पालिका चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी तैयारी कर ली है। बेरी पालिका में 2 मार्च को चुनाव होगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 17 फरवरी तक जारी रहेगी

.

बेरी पालिका चुनाव अधिकारी रेणुका नांदल ने बताया कि नामांकन के पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वहीं 13 फरवरी को एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जो कि वार्ड 8 के पार्षद पद के लिए नामांकन दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया वार्ड 10 के वोटर प्रवीन कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा है।

नामांकन प्रक्रिया के बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ऩे वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची लगा दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

उम्मीद्वार के लिए अनिवार्य नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग पुरूष व महिला के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति की महिला एवं पुरूष के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के लिए आठवीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवी पास होना जरूरी है।

चुनावी खर्च की यह रहेगी सीमा नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 12 लाख 50 हजार रुपये, पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपये तय की गई है। सभी चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा। कहा कि अगर किसी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो उसे उसका पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए उसे स्थानीय हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्रों में पूरी जानकारी प्रकाशित करवानी होगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular