Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशभस्म आरती में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार: भगवान को...

भस्म आरती में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार: भगवान को डायमंड जड़ित त्रिपुण्ड, भांग, चन्दन और रजत मुकुट अर्पित – Ujjain News


बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल क

.

हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक डायमंड जड़ित त्रिपुण्ड, भांग, चन्दन और रजत मुकुट अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भस्म अर्पित करने के पश्चात, भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट के साथ भोग अर्पित कर कपूर आरती की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प भगवान महाकाल ने धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

भगवान के मस्तक पर डायमंड जड़ित त्रिपुण्ड, भांग, चन्दन और रजत मुकुट अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान के मस्तक पर डायमंड जड़ित त्रिपुण्ड, भांग, चन्दन और रजत मुकुट अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular