Tuesday, June 24, 2025
Tuesday, June 24, 2025
Homeबिहारभागलपुर में बैंक ऑडिटर ने की आत्महत्या: देरी से घर आने...

भागलपुर में बैंक ऑडिटर ने की आत्महत्या: देरी से घर आने पर पिता ने लगाई थी फटकार, पत्नी चाय देने गई तो देखा पति का शव – Bhagalpur News


भागलपुर में बैंक के ऑडिटर ने सुसाइड कर लिया। कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। गुरुवार की रात घर लेट से आने पर पिता ने डांट लगाई थी। पिता के गुस्सा करने से युवक नाराज हो गया था। रात में वो खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।

.

घर में किसी से बात नहीं की। नाराजगी इतनी थी कि पत्नी से किसी तरह की बात नहीं की। शुक्रवार की सुबह जब पत्नी अपने पति को चाय देने के लिए गई थी, पर वो दरवाजा नहीं खोल रहा था। पत्नी ने किसी तरह दरवाजे को खोला तो देखा पति फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद पत्नी चिल्लाती हुई अपने ससुर के पास गई और घटना की जानकारी दी।

मृतक सुभाष कुमार (28) है। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के लालूचक अंगारी गांव की है।

अस्पताल में मृतक के परिजन।

हम सभी नीचे सो रहे थे, बेटा ऊपर अकेला सोने गया था

पिता संजय कुमार ने बताया कि, ‘रोजाना की तरह गुरुवार को भी बेटा ऑफिस से देर से घर आया था। मैंने नाराज होकर उसे डांट दिया। वह बिना कुछ कहे खाना खाकर ऊपर चला गया। नीचे मैं अपने पोते के साथ सो गया। बहू भी नीचे ही सो गई।

सुबह बेटी की लाश मिली। घटना की सूचना लोदीपुर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular