Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeहरियाणाभिवानी में 10 साल का बच्चा लापता: घर से खेलने निकला...

भिवानी में 10 साल का बच्चा लापता: घर से खेलने निकला था, 24 घंटे से गायब, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत – Loharu News



हरियाणा के भिवानी जिले में एक 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे की तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी है।

.

जानकारी के मुताबिक गांव बारवास के रहने वाले सुरेंद्र का बेटा सुनील 15 मार्च को शाम 5 बजे घर से बाहर गया था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बच्चे की तलाश के लिए रिश्तेदारों के घर और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं भी सुनील का पता नहीं चल सका।

पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद पिता सुरेंद्र ने लोहारू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुनील का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular