Saturday, May 3, 2025
Saturday, May 3, 2025
Homeमध्य प्रदेशमऊगंज के घुरेहटा गांव में एसपी कार्यालय बनेगा: भूमि आवंटित करने...

मऊगंज के घुरेहटा गांव में एसपी कार्यालय बनेगा: भूमि आवंटित करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश – Mauganj News


मऊगंज जिले में SP कार्यालय के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

.

तहसील मऊगंज के ग्राम घुरेहटा में यह जमीन स्थित है। आराजी नंबर 3457/1/1 की कुल 7.892 हेक्टेयर भूमि में से 1.620 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग को दी गई है। जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के खसरे और शासकीय अभिलेख में जरूरी बदलाव किए जाएं। साथ ही आवंटित जमीन का कब्जा पुलिस विभाग को सौंपा जाए।

पुलिस कार्यालय और परिसर बनेगा

इस जमीन पर पुलिस कार्यालय और परिसर का निर्माण होगा। इससे पुलिस प्रशासन को एक आधुनिक कार्यालय मिलेगा। कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर का जारी आदेश।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular