मऊगंज जिले में SP कार्यालय के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
.
तहसील मऊगंज के ग्राम घुरेहटा में यह जमीन स्थित है। आराजी नंबर 3457/1/1 की कुल 7.892 हेक्टेयर भूमि में से 1.620 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग को दी गई है। जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के खसरे और शासकीय अभिलेख में जरूरी बदलाव किए जाएं। साथ ही आवंटित जमीन का कब्जा पुलिस विभाग को सौंपा जाए।
पुलिस कार्यालय और परिसर बनेगा
इस जमीन पर पुलिस कार्यालय और परिसर का निर्माण होगा। इससे पुलिस प्रशासन को एक आधुनिक कार्यालय मिलेगा। कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
कलेक्टर का जारी आदेश।