नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। घटना प्रतापपुरा गांव में खजूरी से आंतरीमाता रोड की है। हादसे में 35 वर्षीय मंजू बाई पति पूरणमल ओढ़ को सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
.
ट्रक असंतुलित होकर खाई में जाकर गिरा।
चालक की लापरवाही से ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारने के बाद खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।