Homeमध्य प्रदेशमनासा में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला: गंभीर हालत...

मनासा में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला: गंभीर हालत में घायल को नीमच रेफर; चालक मौके से फरार – Neemuch News


नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। घटना प्रतापपुरा गांव में खजूरी से आंतरीमाता रोड की है। हादसे में 35 वर्षीय मंजू बाई पति पूरणमल ओढ़ को सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

.

ट्रक असंतुलित होकर खाई में जाकर गिरा।

चालक की लापरवाही से ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारने के बाद खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version