Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र के मंत्री बोले-शिवाजी की सेना में मुसलमान नहीं थे: डिप्टी...

महाराष्ट्र के मंत्री बोले-शिवाजी की सेना में मुसलमान नहीं थे: डिप्टी सीएम अजित ने कहा- ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं, मुस्लिम अपने देश से प्यार करते हैं


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मछली पालन मंत्री नितेश राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन’ की शुरुआत की।

महाराष्ट्र में ‘मल्हार सर्टिफिकेशन’ और मुस्लिमों को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल राज्य के मछली पालन मंत्री नितेश राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन’ की शुरुआत की।

इसके तहत पूरे राज्य में हलाल मटन बेचने वाली सारी दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इन दुकानों के जरिए सिर्फ हिंदू ही मटन बेच सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में एक भी मुसलमान नहीं था।

इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा- कुछ लोग ऐसे बयान देते हैं जिसे महाराष्ट्र बर्दाश्त नहीं कर सकता। फिर वे चाहे विपक्ष हों या सत्ता पक्ष के। भारत और महाराष्ट्र में बड़ा मुस्लिम समुदाय है जो अपने देश से प्यार करता है।

छत्रपति शिवाजी के साथ मुसलमान भी थे। उनके गोला-बारूद का प्रबंधन कौन कर रहा था। हम ऐसे कई उदाहरण दे सकते हैं।

लोग केवल प्रमाणित हिंदुओं से ही मटन लें- राणे मल्हार सर्टिफिकेशन के मामले में नितेश राणे ने लोगों से ये अपील की है कि लोग केवल प्रमाणित हिंदुओं से ही मटन खरीदें। उन्होंने कहा, हिंदुओं को केवल मल्हार सर्टिफिकेट वाली दुकानों से ही मांस खरीदना चाहिए।

मल्हार सर्टिफिकेशन के लिए पोर्टल लॉन्च मल्हार सर्टिफिकेशन के जरिए मात बेचने वाले दुकानदारों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इससे इन सभी की जानकारी सरकार के पास रहेगी। वहीं हाईजिनिक मटन देने वाले भी इसपर लिस्टेड होंगे। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया है।

महाराष्ट्र ऐसा करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र हलाल और झटका मांस के बीच फर्क करने वाला पहला राज्य है। दरअसल झटका मांस जानवरों को एक झटके में मारकर बनाया जाता है। वहीं हलाल मांस इस्लामी परंपरा के अनुसार बनता है। इसीलिए हिंदू हलाल मांस खाने से बचते है।

———————————————–

विवादित बयान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अबू आजमी बजट सत्र तक के लिए सस्पेंड, औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया था

मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा था- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular